Appy Now 2026 Call Us
Phone Number

+91 90052 50941

विश्व सामाजक न्याय दिवस पर पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन

February 21, 2026

विश्व सामाजक न्याय दिवस पर पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन
विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या में दिनांक 20 फरवरी 2026 को ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 03:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक न्याय, समानता एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सामाजिक न्याय, समान अधिकार, लैंगिक समानता, मानवाधिकार संरक्षण और भेदभाव उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक और समर्पणपूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. विवेक साह, डॉ. रेखा पांडे के मार्गदर्शन में हुआ।